ब्रेकिंग
चरोदा स्कूल में विश्व मानवाधिकार परिषद ने बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले सीजी सुपर फास्ट न्यूज के संपादक सुरेश गुप्ता, लिया आश... महासमुंद में महारुद्राभिषेक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली की... उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार रिमझिम सावन मेला के शुभारंभ में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय एवं डॉ. सरोज पाण्डेय हुईं शामिल, ... आदतन अपराधी भीम सोनकर पर बड़ी कार्रवाई, एक साल के लिए जिलाबदर; दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से बाहर रह... नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी शुभकामनाएं स्व सहायता समूह में निवेश का झांसा देकर महिलाओं से लोन निकलवाकर रकम हड़पने वाली महिला गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए सार्वजनिक संस्थाओं की पहल, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को मिले 35 स्टॉपर
छत्तीसगढ़भिलाई

चरोदा स्कूल में विश्व मानवाधिकार परिषद ने बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

भिलाई। विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा, एम.एस. चरोदा काली मंदिर के पास, विद्यार्थियों के लिए विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन और स्कूल बैग सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) एवं राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराकर पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में संगठन के स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह, स्टेट मीडिया प्रभारी सरोज नागवंशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुशील झा, जिला अध्यक्ष के. अरुणा, स्टेट सेक्रेटरी नवल किशोर, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राजवीर कौर, ऋषभ शर्मा, इशू हरपाल, जिला वाइस प्रेसिडेंट अन्नू साहू तथा सदस्य कंचन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

स्टेशनरी सामग्री प्राप्त होने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक रेणुका मोहंती के साथ हेमलता तिग्गा, सुजाता, अनीता, अर्चना, केशव राम साहू और गीतिका पटेल भी उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button