ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
देश

मां नहीं बन रही थी पत्नी, तांत्रिक ने दिया हैरान करने वाला ‘घिनौना’ सुझाव

बरेली, उत्तर प्रदेश। संतान की चाहत में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा घिनौना व्यवहार किया कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति, एक तांत्रिक और चार अन्य लोगों पर गैंगरेप, षड्यंत्र और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। शादी के कुछ महीनों बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन संतान नहीं होने पर पति और ससुराल वालों का रवैया बदल गया। पति ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी, आए दिन गालियां देने और मारपीट करने लगा।

12 अप्रैल को घटा यह घिनौना कांड
महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल 2025 को उसका पति उसे असद नगर में रहने वाले एक तांत्रिक गिरधारी के पास इलाज के बहाने ले गया। वहां पहले से ही कुछ अजनबी मौजूद थे। तांत्रिक ने दावा किया कि संतान प्राप्ति के लिए उसे किसी और पुरुष से संबंध बनाना होगा।

जब महिला ने विरोध किया तो उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि उसके साथ दो अजनबियों ने बलात्कार किया।

ससुराल वालों ने भी नहीं दिया साथ
अपनी आपबीती जब पीड़िता ने सास और ननद को सुनाई, तो उन्होंने उल्टा उसे ही पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके गई और माता-पिता को पूरी बात बताई।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने तांत्रिक गिरधारी, पति और चार अन्य के खिलाफ गैंगरेप, साजिश, जबरन नशा देने, मारपीट और महिला उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और इस गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button