ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

मेयर ने की वुमेन्स फ़ॉर ट्री कैंपेन अभियान की शुरुवात,कहाँ वृक्षारोपण से महिलाओं को सामाजिक रूप से बनाया जा सकता है सशक्त

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत मेयर  अलका बाघमार वूमेन फॉर ट्री कैंपेन की शुरुवात। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं अमृत मिशन द्वारा संयुक्त रूप से शहर के नया तालाब, मठपारा में समूहों को वृक्षारोपण हेतु किट वितरण किया गया। मेयर  अलका बाघमार एवं एमआईसी नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन,नीलेश अग्रवाल, तथा समूह की महिलाओं की उपस्थिति में किट वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि शहर में वूमेन फॉर ट्री कैंपेन के अंतर्गत और भी स्थानों का चयन कर 10,000 पेड़ लगाया जाना है। जिसकी शुरुवात स्थल के चयन करते हुए आज से की गई। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाए एवं वार्ड की अन्य महिलाएं तथा मिशन प्रबंधक एवं सामुदायिक संगठक उपस्थित रहे।

मेयर ने कहा कि वृक्षारोपण की पहल से महिलाओं को विविध आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।उदाहरण के लिए, महिलाएं नर्सरी की स्थापना,पौधे लगाने और रखरखाव की गतिविधियों में शामिल होकर आय अर्जित कर सकती हैं और रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को इन अवसरों तक पहुंच मिलती है, तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है, जिसका पूरे समुदाय और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मेयर ने आगे कहा कि वृक्षारोपण से महिलाओं को सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सकता है। महिलाएं समुदाय-आधारित पहलों,जैसे कृषि वानिकी तकनीक, नर्सरी प्रबंधन और व्यवसाय विकास में भाग लेकर मूल्यवान कौशल और ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं। ये कौशल उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और उन्हें सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button