ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

ओम ज्वैलर्स के नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन, महापौर अलका बाघमार ने की शिरकत

दुर्ग | इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिष्ठित ओम ज्वैलर्स ने अपने नवीनतम और आकर्षक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में महापौर बाघमार ने ओम ज्वैलर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“ओम ज्वैलर्स वर्षों से अपने गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए जाना जाता है। नए शोरूम के रूप में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो न केवल व्यापार में वृद्धि करेगा बल्कि ग्राहकों को और भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।”

शोरूम उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, ग्राहक, और ओम ज्वैलर्स परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नवीन शोरूम में आधुनिक डिज़ाइन, ट्रेंडिंग ज्वैलरी कलेक्शन और ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर प्रस्तुत किए गए हैं।

ओम ज्वैलर्स के संचालकों ने बताया कि यह शोरूम ग्राहकों को स्वर्ण, रजत एवं हीरे की अत्याधुनिक डिज़ाइनों की ज्वैलरी उपलब्ध कराएगा और पारदर्शी मूल्य नीति के साथ ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देगा।

इस अवसर पर मिठाई वितरण और विशेष छूट की घोषणा भी की गई, जिससे ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला।

ओम ज्वैलर्स ने एक बार फिर साबित किया है कि विश्वसनीयता और नवीनता के साथ अगर व्यवसाय किया जाए, तो वह हर दिल में अपनी जगह बना सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button