ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

बैधनाथ पारा/महावीर कालोनी में चला निगम का विशेष सफाई अभियान:आयुक्त ने पार्षद के साथ किया निरीक्षण

दुर्ग  | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबह शुक्रवार को वार्ड 38 बैधनाथ पारा से महावीर कालोनी,शुभम नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर कचरा उठाया गया। निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल ने एमआईसी प्रभारी नरेंद्र बंजारे, पार्षद रामचंद सेन,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता उमायन्ती ठाकुर,पीआईयू कुणाल,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

कमिश्नर ने पार्षद के साथ वार्ड क्षेत्र बड़ी व छोटी नालियों की वृहद रुप से सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर के सभी 60 वार्डों, जलभराव वाले इलाकों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत महावीर कालोनी सहित शुभम नगर के अलावा बैधनाथ पारा में नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी। कमिश्नर ने कहा कि क्षेत्र के नाला को बेहतर सफाई करवाये साथ ही नाली सफाई के दौरान दिक्कत होने पर पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्र में छोटी नाली सहित टूटी हुई नालियों को चिन्हित कर जल्द प्रस्ताव बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि खाली प्लॉट वालो को नोटिस जारी कर प्लॉट के मालिकों को कहे अपने निजी भूमि पर बाउंड्रीवाल बनवाये नही करने जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button