ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
कबीरधाम

3 अगस्त को व्यापमं की प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा, 3078 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कबीरधाम। व्यापमं रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 3 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कबीरधाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ 3078 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, और अभ्यर्थियों को मूलभूत सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने साफ कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button