ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई: आदतन बदमाश गिरफ्तार, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल भेजा गया

भिलाई। थाना खुर्सीपार पुलिस ने आदतन निगरानी बदमाश शुभम मराठा (26 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ लूट, चाकूबाजी और आर्म्स एक्ट सहित चार मामलों में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू भी जब्त किया है।

खुर्सीपार का मामला

2 सितंबर 2025 को आरोपी शुभम मराठा ने शराब पीने के लिए जबरदस्ती पैसे मांगे और इनकार करने पर प्रार्थी पर धारदार चाकू से हमला कर चोट पहुंचाई। मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 215/2025 और 216/2025 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

छावनी थाना का मामला

उसी दिन आरोपी शुभम मराठा ने अपने साथी बॉबी उर्फ रोहित कुमार के साथ मिलकर बैकुंठधाम क्षेत्र में एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगने के बहाने उसकी स्कूटी (सीजी ई एए 0063) और मोबाइल लूट लिया। इस मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 469/2025 दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली।

इसके अलावा, आरोपी शुभम मराठा पर राह चलती नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार शुभम मराठा, निवासी मिलन चौक, कैंप-2 छावनी, पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार वह इलाके का कुख्यात निगरानी बदमाश है।

पुलिस का अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि आदतन अपराधियों और चाकूबाजी करने वाले बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार और थाना छावनी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी:

शुभम मराठा, उम्र 26 वर्ष, निवासी मिलन चौक, कैंप-2, छावनी

बॉबी उर्फ रोहित कुमार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button