ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में मोना सेन घायल, नेशनल हाईवे-30 पर बड़ा एक्सीडेंट

कोंडागांव। फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू-कोकोड़ा ढाबा के पास मंगलवार को राज्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन नेताम की कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोना सेन नेताम समेत तीन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मोना सेन नेताम किसी शासकीय दौरे पर थीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना में मंत्री मोना सेन नेताम को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गाड़ी के ड्राइवर और बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। तीनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

फरसगांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button