ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की कार्यवाही: शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाला आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने 5 महीने से फरार चल रहे मारपीट के आरोपी परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मामला 10 फरवरी 2025 का है, जब प्रार्थिया रेजाला बानो पति शमीम अंसारी निवासी कैम्प-1 आजाद मोहल्ला वैशाली नगर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति शमीम अंसारी से गुपचुप मोहल्ला निवासी परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में शमीम अंसारी के मुंह और नाक में गंभीर चोटें आई थीं।

घटना के बाद आरोपी गोल्डी 5 महीने से फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के सकुनत में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आरोपी परमजीत सिंह कोसा उर्फ गोल्डी (उम्र 23 वर्ष) निवासी कैम्प-1, भिलाई अंबेडकर नगर, गुपचुप मोहल्ला छावनी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button