ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
खैरागढ़

तेज रफ्तार ने ली जान: नगर पालिका अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत

खैरागढ़। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार नगर पालिका अध्यक्ष की जान बाल-बाल बची।

घटना शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम सेवती के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान सुनील सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम सहसपुर के रूप में हुई है। वह नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर के निजी ड्राइवर थे। हादसे के समय वह अध्यक्ष की भतीजी को रायपुर छोड़कर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से लौटते समय सुनील सिंह कुम्हारी के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंस गया था। उसने अध्यक्ष पति नंद चंद्राकर को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, जिस पर उन्हें जल्दबाजी न करने की सलाह दी गई। जाम खुलने के बाद वह देर रात खैरागढ़ के लिए रवाना हुआ था।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नगपुरा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि सुनील सिंह की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से उनके परिजन, विशेषकर पत्नी गहरे सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button