ब्रेकिंग
सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’
रायपुर

बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर मंगलसूत्र लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर | राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द इलाके में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला रजनी नंदे पर चाकू से हमला किया और उनका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।

कैसे हुई वारदात?

पीड़िता के बेटे भरत नंदे के अनुसार, उनकी फैंसी स्टोर और रेडीमेड कपड़े की दुकान में उनकी मां अकेली बैठी थीं। दो बदमाश ग्राहक बनकर आए। उनमें से एक को कपड़े दिखाने के लिए महिला ऊपर ले गईं। तभी दूसरे बदमाश ने दुकान का शटर गिरा दिया और धारदार हथियार निकालकर महिला पर हमला कर दिया। उन्होंने महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा और दोनों फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई घटना

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में इस वारदात की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह महिला पर हमला कर रहे हैं और उन्हें लूट रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग महिला घायल, डर के साए में परिवार

हमले में महिला के दोनों हाथों पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी बिना किसी डर के ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुरानी बस्ती थाना सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button