ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, 9 जून तक दर्ज करें दावा-आपत्ति

दुर्ग। नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए चयन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।

परियोजना के अंतर्गत चयन हेतु 1 संचालित आंगनबाड़ी, 6 नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र, तथा 2 नवीन स्वीकृत पालना केंद्र (आंगनबाड़ी सह पालना) में रिक्त पदों के लिए अनंतिम योग्यता सूची जारी कर दी गई है।

यह सूची कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 तथा आयुक्त, नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है, ताकि सभी अभ्यर्थी इसे देख सकें और आवश्यक होने पर प्रतिक्रिया दे सकें।

परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस अनंतिम सूची के विरुद्ध दावा या आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 जून 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने दावे/आपत्तियां कार्यालयीन समय में व्यक्तिगत रूप से कार्यालय परियोजना अधिकारी, भिलाई-2, जिला दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button