ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी: सुपेला पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना सुपेला पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने म्यूल अकाउंट का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों द्वारा विभिन्न खातों में अवैध रकम ट्रांसफर की गई थी। समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहले मामले में गनेश्वर दास मानिकपुरी (25 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला भिलाई) के खाते में 99,794 रुपये ठगी की रकम जमा की गई थी। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1148/25 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरे मामले में अमनदीप सिंह (19 वर्ष, निवासी एलआईजी 20/16 जवाहर नगर सुपेला भिलाई) के खाते में 4,36,200 रुपये ठगी की रकम पाई गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1149/25 दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है|

तीसरे मामले में विवेक अवचट (24 वर्ष, निवासी चिंगरीपारा नेहरू भवन सुपेला) के खाते में 98,000 रुपये साइबर ठगी से अर्जित किए गए थे। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1151/25 दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने स्वयं के बैंक खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी। यह रकम आगे अन्य खातों में भेज दी जाती थी।

दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने बैंक खाते को दूसरों को उपयोग के लिए उपलब्ध न कराए। ऐसा करना कानूनन अपराध है और इसके लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button