ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
महासमुंद

साइबर ठगों से सतर्क रहें, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की धनराशि हेतु कॉल नहीं किया जा रहा है

महासमुंद |  जिले के  विकासखंड बसना और सरायपाली के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को पी.एच.ई. विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा दे रहे हैं। इसके बदले वे पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च के नाम पर रकम मांग रहे हैं। बसना के दुधीपाली पंचायत में एक सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि से इस तरह की कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक और ठगी का प्रयास है।उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।साथ ही फोन पे, गूगल पे या अन्य माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।और संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें।
सहायक अभियंता सरायपाली ने बताया कि विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर क्राइम के ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता पी.एच.ई. विभाग रायपुर के नाम से फोन नं. +91-9473621164 एवं योगेश कुमार पी.एच.ई. विभाग महासमुन्द के नाम से फोन नं. +91-9127269740 पर कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द से बात कर रहे हैं,  आपके पंचायत में प्रधानमंत्री नल जल में काम करने के लिए लेबर लोग जा रहे है|

उनके राशन के लिए 60000 रूपये आपके खाते में डाल रहे, बोला जा रहा है तथा 60000 रूपये में से गाड़ी खर्चा एवं रास्ते का अन्य खर्च के नाम पर 20000 रुपये फोन पे नंबर +91-8403856013 पर श्रीकांत शर्मा के पास भेजने कहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी प्रकार के राशि हेतु किसी भी सरपंचों के पास कॉल नहीं किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भ्रामक है। अगर किसी के पास इस प्रकार का कॉल आता है तो कृपया अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button