ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

जिले के आश्रमों और छात्रावास में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत

संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर :  कलेक्टर एस. जयवर्धन सर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग UNICEF एवं एग्रिकोन के सहयोग से 27 नवंबर बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर सूरजपुर, भैयाथान और ओडगी ब्लॉक के छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम अभियान प्रारंभ किया गया । प्री मैट्रिक बालक छात्रावास सूरजपुर , पोस्ट मैट्रिक छात्रावास एवं बालक आश्रम बिहारपुर , पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास भैयाथान , प्री मैट्रिक बालक छात्रावास धरसेङी इत्यादि स्थानों पर बाल विवाह मुक्त सूरजपुर जागरूकता अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन तीनों ब्लॉक के छात्रावास में आयोजित किया गया। इसके साथ ही आगामी दिनों में इन 03 ब्लॉक के सभी छात्रावास एवं आश्रमों में यह जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। यूनिसेफ सूरजपुर जिला समन्वयक हितेश निर्मलकर, सूरजपुर ब्लॉक समन्वयक अंबुज मिश्रा, भैयाथान अक्सेन गुर्जर, ओडगी धनराज जगते द्वारा इस अभियान में जागरूकता हेतू सहयोग प्रदान करेंगे।

जिसमें छात्रावास अधीक्षक की उपस्थिति में बच्चो को किशोर सशक्तिकरण, बाल विवाह मुक्त सूरजपुर, पोक्सो एक्ट, लिंग आधारित हिंसा रोकने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर महिला हेल्प लाइन नंबर 181 बताया गया। इसके साथ ही सभी छात्र व बच्चों को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button