ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

भारती महाविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस विद्यार्थियों का थाना पुलगांव में शैक्षणिक भ्रमण

दुर्ग  : भारती महाविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस (प्रथम वर्ष) के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना पुलगांव में शैक्षणिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान थाना के ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न अपराधों की प्रारंभिक शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच अधिकारी द्वारा की जाने वाली विवेचना तथा अपराध की जांच की विधिवत कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को घटना स्थल पर पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन एवं संरक्षण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को थाना के बंदीगृह, विवेचक कक्ष, मालखाना एवं थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस का संदेश :
दुर्ग पुलिस शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय कर विद्यार्थियों को कानून, अपराध विवेचना एवं पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत है, जिससे युवा वर्ग में विधिक जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button