ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

कलेक्टर पहुँचे आयुक्त के साथ वार्ड क्रमांक 21,कचरा कलेक्शन गाड़ी को रुकवा कर, की जांच देखें गीला-सूखा अलग-अलग है या नही

दुर्ग/कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कमिश्नर सुमित अग्रवाल के साथ आज नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र वार्ड 21 सिंधिया नगर का पैदल भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारी को शहर की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर के नालियों को भी साफ करने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कचरा कलेक्शन रिक्शा को रुकवाकर गीला-सूखा एकत्रित की जांच की।उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करना जरूरी है क्योंकि इससे पर्यावरण की सुरक्षा होती है।लोगो के घरो मे जाकर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी प्रतिदिन समय मे आता है।लोगो ने बताया कि प्रतिदिन सुबह घरों में गीला सूखा कचरा लेने निगम की गाड़ी आती है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने जानकारी में बताया कि डोर-टू-डोर संपर्क कर स्वच्छता अपनाने के लिए हर घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान व संस्थानों को प्रेरित किया जा रहा है।छोटी गुमटियों से लेकर बड़े होटल, मोहल्ले के घरों और कॉलोनियों को भी कचरे के पृथक्करण के लिए निरंतर समझाईश दी जा रही हैं।

कलेक्टर ने कालोनियों पर गीला कचरा और सुखा कचरा रखने के लिए कचरा डिब्बा भी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुकानदारों को भी अपने आस पास के कचरों को इकट्ठा करके अपने कचरा डिब्बा में डालने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कालोनियों से यूजर चार्ज की जानकारी ली।कलेक्टर अधिकारी से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली और स्वच्छता दीदियों के द्वारा नियमित घर घर जाकर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने रायपुर नाका बटालियन स्थित एसएलआरएम केंद्र का भी अवलोकन किया और अनुपयोगी समान को विक्रय करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कचरा कलेक्शन करने वाली की समूह की महिलाओं से चर्चा करके जानकारी ली स्वच्छता दीदियों ने बताया कि कचरा कलेक्शन करने के बाद बेकार की चीजें जैसे प्लास्टिक को अलग कर और कपड़ा से पैर दानी बनाया जा रहा है।

जिसका विक्रय से समूह के स्वच्छता दीदियों को माह की आमदनी भी अच्छी हो रही है।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,गिरीश दिवान,संजय ठाकुर,राजेंद्र ढाबाले,धर्मेंद्र मिश्रा,करण यादव,पंकज साहू,विकास दमाहे,सोएब अहमद परमेश्वर,पीआईयू कुणाल, राहुल सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button