ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास में पद्मनाभपुर पुलिस की बड़ी सफलता: उड़ीसा से नशीली दवाओं का सप्लायर गिरफ्तार, पहले दो आरोपी जा चुके हैं जेल

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत पद्मनाभपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी अमजद खान को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

दरअसल, दिनांक 03 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिक्षक नगर निवासी शाहिल कुमार यादव और केलाबाड़ी निवासी फैजान अहमद को मानस भवन के पीछे से दबोचा था। दोनों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल की 39 स्ट्रीप (कुल 372 कैप्सूल) बरामद की गई थी। दोनों आरोपियों को उसी दिन धारा 8, 22(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे यह नशीली दवा उड़ीसा निवासी अमजद खान से खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित कर उड़ीसा भेजा। टीम ने अमजद खान (40 वर्ष), निवासी धोवीपारा, थाना कांटाभांजी, जिला बलांगीर (उड़ीसा) को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में अमजद खान ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से नशीली दवाएं दुर्ग लाकर अवैध रूप से बेचता था। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे आज 07 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पद्मनाभपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button