ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

कुम्हारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.8 किलो मादक पदार्थ बरामद

दुर्ग। थाना कुम्हारी पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 800 ग्राम गांजा और ₹4300 नगद रकम बरामद की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खदानपारा कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मादक पदार्थ गांजा मिला।

आरोपी की पहचान डाउन दीवार (60 वर्ष), निवासी बाजार चौक कुम्हारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

थाना कुम्हारी पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर नशा नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button