ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
रायपुर

प्रेम प्रसंग के कारण 6 लड़कियों ने मिलकर युवती की पिटाई, मारपीट के दौरान चोरी भी किया

रायपुर: रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की बुरी तरह पिटाई की। बताया जा रहा है कि यह हमला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है, और आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट के दौरान चोरी भी की। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता एक फैशन डिजाइनर है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है।

चाकू लेकर मारने पहुंची थी लड़कियां

पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर में बताया कि रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले 4 साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को उसके पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। इसी बीच शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला, तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए। लड़कियां हाथ में चाकू भी रखी थी।

आईफोन भी तोड़ दिया

पीडि़ता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। पीडि़ता ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस जल्द मारपीट की असल वजह का खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button