ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

जिला अस्पताल से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट, नेहा पटनायक ने तोड़ा दम

दुर्ग। 7 नवंबर 2025 की शाम भिलाई के फर्स्ट बटालियन के पास एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय नेहा पटनायक की मौत हो गई, जबकि उनकी मां उषा पटनायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों जिला अस्पताल से लौट रही थीं, जब यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी ई-रिक्शा से जिला अस्पताल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान फर्स्ट बटालियन के पास अचानक रिक्शा तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी मां को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक अत्यधिक रफ्तार में वाहन चला रहा था। बताया गया कि इस मार्ग पर अकसर ई-रिक्शा चालक ओवरस्पीड में सफर करते हैं और यात्रियों को जल्दी पहुंचाने की जल्दबाजी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर यातायात नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button