पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 सटोरिए गिरफ्तार, 27,230 नकद बरामद

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में सट्टा पट्टी लिखने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और कुल 27,230 नकद जब्त किया है। सभी मामलों में *जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022* के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना नेवई पुलिस ने मैत्री गार्डन चौक के पास से भगवान नायक को पकड़ा जिसके पास से 3 नग सट्टा पट्टी और 800 मिले।
थाना सुपेला पुलिस ने मछली मार्केट क्षेत्र में दो आरोपियों को पकड़ा। इनमें विशाल साहनी के पास से 1 सट्टा पट्टी, 2,220 और मोबाइल मिला, जबकि निजामुद्दीन अंसारी के पास से 1 सट्टा पट्टी, 10,170 और मोबाइल बरामद किया गया।
थाना मोहन नगर पुलिस ने भी दो अलग-अलग कार्यवाहियां कीं। योगेश मरकाम से 2 सट्टा पट्टी, पेन, मोबाइल और 4,400 नकद जब्त हुआ, जबकि तुलेश बघेल उर्फ मोटू के पास से 1 सट्टा पट्टी, पेन, मोबाइल और 10,100 नकद मिला।
वहीं, थाना भिलाई नगर पुलिस ने रुआबांधा तालाब के पास दबिश देकर जितेंद्र यादव, अमित साव और ललित यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 सट्टा पट्टी लिखी रसीद बुक और 540 नकद जब्त किया गया।
सभी आरोपियों पर जुआ अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। भिलाई नगर मामले में संगठित होकर अपराध करने पर धारा 112 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
दुर्ग पुलिस ने साफ किया है कि जिले में असामाजिक गतिविधियों और सट्टा-जुए के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सटोरियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।














