ब्रेकिंग
भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

महापौर एवं आयुक्त द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविशंकर स्टेडियम से स्वच्छ साइक्लोथान एवं मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानगी

दुर्ग। नगर पालिक निगम ने रविवार को मैराथन का आयोजन किया। रविशंकर स्टेडियम से पटेल चौक होते हुए सिविल लाइन से गुजरकर वापस रविशंकर स्टेडियम में समापन किया गया।सुबह 8 बजे शुरू हुए दौड़ में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में स्वच्छ साइक्लोथान एवं स्वच्छ मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

निगम के द्वारा कराए गए मैराथन में निगम क्षेत्र के बच्चो के संग लोगों ने दौड़ लगाई। एक किलोमीटर के दौड़ में शहर को स्वच्छ बनाने के नारे भी लगाए गए। दौड़ के पहले निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा मैराथन को हरी झंडी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,पीआईयू कुनाल, राहुल स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही,शिवाकांत तिवारी की मौजूदगी में शुभारंभ कर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल तितुरडीह, शासकीय स्कूल बोरसी, खालसा स्कूल, शासकीय स्कूल पुलगांव, विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास आदि स्कूल एवम कॉलेज के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।जिसमे राज गुप्ता,पियांशू साहू ,सौरभ बंजारे छात्रों द्वारा रैली में स्वच्छता का नारा लगाकर मनोबल बढ़ाया गया।

शपथ के साथ लोगो को स्वच्छ रखने पहले हस्ताक्षर कराया गया।इसी बोर्ड पर नागरिक व स्कूली बच्चों ने भी हस्ताक्षर कर स्वच्छता अभियान से जुड़े।साइकिल रैली एवं मैराथन दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नगर पालिक निगम द्वारा 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। श्रमदानस्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को श्रमदान कार्यक्रम रखा गया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सफाई अभियान अंतर्गत निकाय में स्थित विभिन्न शौचालयों में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button