ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

सुपेला पुलिस की कार्रवाई: चाकू हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | धारदार चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले 2 आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी सीताराम पाल नामक व्यक्ति पर धारदार चाकू से हमला किया था। घटना 21 सितंबर 2024 को शाम 4 बजे के आसपास हुई थी, जब पीड़ित अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। आरोपी अमन साहू और रोहित शाह ने पहले गाली गलौज की और फिर हमला किया, जिससे पीड़ित को हाथ और सिर में चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और बांस का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी अमन साहू के खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की हैं |पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं ।

आरोपियों की जानकारी:

अमन साहू: 23 वर्ष, गौतम नगर पुराना पंप हाउस के पास सुपेला का निवासी

– रोहित शाह: 21 वर्ष, राजीव नगर दुर्गा मंच के पास सुपेला का निवासी

आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई:

-गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया

– अपराध क्रमांक 1010/2024 दर्ज किया गया

– आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और बांस का डंडा बरामद किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button