ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़दुर्ग

पचास लाख से ऊपर की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | मुखबिर की सूचना पर असरफ नगर, तकियापारा स्थित एक मकान में चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने बताए गए मकान की घेराबंदी की। मौके पर एलईडी टीवी पर लाइव मैच प्रसारित हो रहा था और मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए सट्टा खिलाया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया। मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग एवं संतोष कुमार गोंड़ (38 वर्ष), निवासी रूआबांधा कुदरापारा वार्ड नं. 04 भिलाई, थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग बताया। दोनों ने क्रिकेट मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया।

फरार आरोपी की पहचान शाहिल उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, चार मोबाइल फोन, एक डीवीआर, चार मोबाइल चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स, वाई-फाई राउटर, नगद 5,000 रुपये, एक रजिस्टर (जिसमें रुपये का लेखा-जोखा दर्ज है) एवं एक डॉट पेन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2,70,500 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, म.आर. लता रजक तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षक क्रांति शर्मा, आरक्षक बालमुकुंद साहू एवं नासिर बक्श की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में शामिल न हों और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button