ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
देश

निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब

मुंबई । फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले एक स्टार-स्टडेड इवेंट था। बुधवार की रात मुंबई के वर्ली में फेमस स्टूडियो ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ की मेजबानी की। आखिरकार अब फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। शानदार समारोह में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया। अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया।

शाम की शुरुआत ‘टॉप 30 स्टेट विनर्स’ के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। इन हसीनाओं ने डिजाइनर निकिता म्हसालकर का कलेक्शन पहना था, जिसमें बेहतरीन ढंग से तैयार किए गए ग्लैमरस और बारीक कढ़ाई वाले कपड़े शामिल थे, जो प्रत्येक राज्य विजेताओं के अद्वितीय गुणों का बखान कर रहा था।

बैंड ऑफ बॉयज के प्रदर्शन से दर्शकों को 2000 के दशक की यादों की एक भरपूर खुराक दी गई। फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर नारायण ज्वैलर्स द्वारा डिजाइन किए गए विजेताओं के लिए तीन नए मुकुटों का मंच पर अनावरण किया गया। फैशन शोकेस के दूसरे दौर में फैशन की दुनिया की मशहूर हस्ती पोर्टिया और स्कारलेट द्वारा डिजाइन किए गए शीर्ष 30 राज्य विजेताओं को चुना गया और खास 60वीं वर्षगांठ के लिए मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत ‘राइज ऑफ क्वीन’ भी लॉन्च किया।

इस अवसर पर फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024, ताडू लूनिया को प्रतिष्ठित टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस बीच फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024, एंजेलिया मार्रवीन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवार्ड विजेता के रूप में सम्मानित किया गया, दोनों ने शीर्ष 15 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए।

शीर्ष 15 प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर खंड में अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे। इस शानदार शाम को राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के प्रदर्शन ने और भी रोशन कर दिया। पांच क्षेत्रीय विजेताओं में फेमिना मिस इंडिया नॉर्थईस्ट 2024- एंजेलिया मार्विन, फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ 2024- सिफ्ती सिंह सारंग, फेमिना मिस इंडिया साउथ 2024- मालिना, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2024- रिया नंदिनी और फेमिना मिस इंडिया वेस्ट 2024- अर्शिया राशिद शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button