ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

मैदा में कीड़े: एसडीएम ने अल लजीज बिरयानी की दुकान का किया निरीक्षण, जांच के लिए भेजा सैम्पल

दुर्ग। अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई को मेसर्स अल लजीज बिरयानी सुपेला भिलाई के ग्राहक द्वारा ऑनलाईन में मंगाए गए खाने में वेज बिरयानी खाते समय खाने में पाए कीडे़ व इल्ली की दूरभाष पर प्राप्त शिकायत पर 20 नवम्बर 2024 खाद्य सुरक्षा विभाग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई के टीम द्वारा मेसर्स अल लजीज बिरयानी का औचक निरीक्षण/जांच किया गया।

टीम के द्वारा फर्म के किचन एवं भण्डारण कक्ष का निरीक्षण के दौरान किचन में शाकाहारी मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ तैयार व भण्डार किया जाना पाया गया।

फर्म के कार्यरत कर्मचारी उचित पोशाक, एप्रॉन, ग्लब्स, हेड कैप लगाए नहीं पाए गए तथा भण्डारण में खाद्य अखाद्य सामग्री एक साथ संग्रहित पाया गया।

फर्म में उचित साफ-सफाई नहीं पाया गया तथा रखे गए मैदा में कीड़े पाए जाने पर जांच हेतु नमूना लेकर शेष मैदा का नष्टीकरण कराया गया।

संकलित मैदे के नमूना को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button