ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बिलासपुर

बिलासपुर में कांग्रेस करेगी पार्षद और महापौर पद के दावेदारों से आवेदन प्राप्त, 10 से 12 जनवरी तक मौका

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दावेदारों से आवेदन मंगवाने का जो पैटर्न अपनाया था, अब वही तरीका नगरीय निकाय चुनाव में भी लागू कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने शहर और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे महापौर और पार्षद पद के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लें।

इसके लिए 10 से 12 जनवरी तक कांग्रेस कार्यालय में समय तय किया गया है, जहां उम्मीदवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए पार्षद पद की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन देने की सुविधा दी गई है।

यह प्रक्रिया विधानसभा चुनाव के दौरान अपनाई गई थी, जब दावेदारों से विधानसभावार आवेदन लिए गए थे।

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसी तरह की शर्तें आगामी टिकट वितरण के समय भी लागू की जाएंगी।

कांग्रेस से अलग भाजपा अपने तरीके से उम्मीदवारों का चयन करती है, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की भूमिका अहम रहती है।

भाजपा उम्मीदवारी चयन के लिए सर्वे पर ज्यादा भरोसा करती है, जो प्रत्याशी चयन का मुख्य आधार बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button