ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़रायपुर

गेमिंग फ्रेंडशिप बनी मुसीबत: लड़की से मिलने कट्टा लाया लड़का, पहुंचा जेल

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेम Free Fire के जरिए हुई दोस्ती ने पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया।

बिहार से कोरबा पहुंचा युवक, गेमिंग फ्रेंडशिप बनी प्यार

जानकारी के अनुसार, Free Fire खेलते समय बिहार के रहने वाले एक युवक की कोरबा की युवती से दोस्ती हुई थी। लगातार बातचीत के बाद यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। युवती से मिलने की चाह में युवक बिना किसी को बताए सीधे कोरबा पहुंच गया और श्रीराम डॉर्मिट्री के कमरे नंबर 103 में ठहरा।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा: युवक के पास मिला कट्टा

इसी दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने इलाके में रुटीन चेकिंग की। जब पुलिस होटल पहुँची और कमरों की जांच की, तो युवक के पास से अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Free Fire की दोस्ती ने खोला आपराधिक रिकॉर्ड

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सिर्फ उस युवती से मिलने आया था, जिससे उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। लेकिन तलाशी में यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल सिंह पर बिहार में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोरबा पुलिस अब बिहार पुलिस से संपर्क कर उसकी पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की अपील: होटल संचालकों को दी चेतावनी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने कहा कि बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें। ऐसा नहीं करने पर होटल प्रबंधन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button