ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिरसिदा स्कूल में हुआ योगाभ्यास, बच्चों को बताए गए योग के लाभ

सिरसिदा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम स्कूल प्रांगण सिरसिदा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सरस्वती चंद्राकर तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। योग सत्र के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा नियमित योग करने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उपस्थित ग्रामीणों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए, जिन्हें सभी प्रतिभागियों ने ध्यानपूर्वक सुना और समझा।

योग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button