ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

भिलाई में नकली नोट खपाने पहुंचे शातिर को पुलिस ने पकड़ा, 500 और 200 के 29 जाली नोट बरामद

भिलाई। शहर के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नकली नोटों के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी चरोदा स्थित एक बेकरी में आइसक्रीम खरीदने के बहाने पहुंचा और 500 रुपए का नकली नोट दुकानदार को थमा दिया। नोट की बनावट से संदिग्ध होते ही दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 29 नकली नोट बरामद किए।

थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 19 अप्रैल की रात की है। आरोपी की पहचान नरेन्द्र सिंह, निवासी सरायपाली महासमुंद (वर्तमान में रायपुरा, रायपुर) के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी इस बेकरी में आकर नकली नोटों से सामान खरीद चुका था। बेकरी संचालक विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चार दिन पहले भी आरोपी ने 200-200 रुपए के चार नकली नोट देकर सामान खरीदा था, जिसके बाद संदेह गहरा गया था।

इस बार जब नरेन्द्र सिंह फिर से दुकान में आया तो उसके हावभाव और बाइक पर लटके हेलमेट को देखकर संचालक ने पहचान लिया। उसने 500 रुपए का जाली नोट देकर कुल्फी खरीदी थी। दुकानदार ने सतर्कता दिखाते हुए पहले अपने पिता से पुष्टि कराई और फिर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की तलाशी में मिले नकली नोट:

  • 500 रुपए के 18 जाली नोट, जिनमें कई एक ही सीरियल नंबर के थे
  • 200 रुपए के 11 जाली नोट
  • नोटों के साथ आरोपी की बाइक और बैग भी जब्त किया गया

प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि आरोपी नकली नोटों को स्थानीय बाजार में खपाने का प्रयास कर रहा था। एक ही सीरियल नंबर के कई नोट मिलने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बड़े नकली नोट गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 179 और 180 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button