ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

कृषि सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस

उत्तर बस्तर कांकेर|  कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग के टीम द्वारा विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के कोरर क्षेत्र के कृषि सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि भानुप्रतापपुर कोरर क्षेत्र के कई निजी कृषि सेवा केंद्रों पर अमानक सामग्री बेचने की शिकायत मिलने पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा के मार्गदर्शन में टीम द्वारा क्षेत्र के आसपास के गांवों में संचालित निजी कृषि केंद्रों निरीक्षण किया गया और दुकानों में लगे पीओएस मशीनों और स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया गया। साथ ही जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर का संधारण अपूर्ण, मूल्य सूची, मौजूदा स्टॉक, अनुज्ञप्ति पत्र का प्रदर्शन न करना,

किसानों को बिल सामग्री का रसीद नहीं देना एवं तय कीमत से अधिक रेट में खाद उर्वरक बिक्री की शिकायत मिलने पर चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें कोरर के रवि वीरू ट्रेडर्स, जय महाकाली कृषि सेवा केन्द्र, राठौर कृषि सेवा केन्द्र तथा ग्राम हेटारकसा के कलिहारी कृषि केन्द्र सम्मिलित हैं।

उन्होंने बताया कि इसके पहले कई दुकानों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और जांच में एफसीओ 1985 के उल्लंघन के प्रमाण भी मिले हैं। इस अवसर पर खाद एवं बीज उर्वरक निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button