ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

निगम द्वारा 2-3 अगस्त को दो दिवसीय सावन मेला,महिलाओं के लिए होंगी रंगारंग प्रतियोगिताएं,महिलाओं के लिए होंगे सांस्कृतिक और पारंपरिक खेल;

दुर्ग | नगर निगम दुर्ग द्वारा महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन व सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका जैन के नेतृत्व में निगम द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन मास के पावन अवसर पर दो दिवसीय ‘सावन मेला’ का आयोजन स्टेशन रोड केवल भवन किया जा रहा है।

बता दे कि सावन मेंला की तैयारियों को लेकर महापौर  बाघमार के निर्देश पर प्रभारी हर्षिका जैन के अध्यक्षता में बैठक आहुति की गई थी।समिति के सदस्य मनीष कोठारी,लोश्ववरी ठाकुर,प्रतिभा गुप्ता, सहित मुन्ना यादव व अधिकारी/कर्मचारियो के साथ कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

मेला 2 और 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड़, केवल भवन, अग्रेसन चौक दुर्ग में आयोजित होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में सांस्कृतिक चेतना, उत्साह और सहभागिता को बढ़ावा देना है। मेले में समाज की अग्रणी, सम्माननीय माताओं और बहनों के लिए अनेक प्रकार की रोचक और पारंपरिक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिनमें भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।

कार्यक्रम के तहत कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, थाली सजाओ, घोड़ा दौड़, मेहंदी रचाओ, खो-खो, रस्सी खींच जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से न केवल मनोरंजन होगा, बल्कि आपसी सौहार्द और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाएगा।

नगर निगम ने नागरिकों विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, अपने परिवार के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सावन की हरियाली और उल्लास में सम्मिलित हों।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

सावन के झूले, सजावट, लोकगीत और पारंपरिक खुशबू से सजा यह मेला निश्चित रूप से सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button