ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक खेल और पकवानों ने मोहा मन

दुर्ग। सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग में शुक्रवार 25 जुलाई को बी.एड तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करते हुए हरेली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष  प्रवीण चंद्र तिवारी, सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के अध्यक्ष  मनोज शर्मा, प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा तथा नेशनल स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।

छात्राध्यापकों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी, गिल्ली-डंडा, कंचे और भौंरा खेलकर सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित किया। साथ ही फरा, चीला, गुलगुला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर लाए, जिनकी सभी ने सराहना की।

हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता छात्राध्यापकों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन  अर्चना षड़ंगी और  भावना दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह के निर्देशन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें समस्त स्टाफ – डॉ. सपना वैष्णव,  प्रियंका तिवारी, मोहम्मद हारून रशीद, जे.एन. मिश्रा, पूनम गौतम,  आफरीन खानम एवं  यास्मीन परवीन – की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

मुख्य अतिथि प्रवीण चंद्र तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राध्यापक छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा को आत्मसात कर शिक्षा जगत में समृद्धि लाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button