
रायपुर। श्री मोहन लाल यादव का निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
परिजनों के अनुसार, श्री मोहन लाल यादव की अंतिम यात्रा शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 11 बजे उनके निज निवास पचरी पारा से निकलेगी, जो हरनाबांधा मुक्तिधाम, शंकर नगर पहुंचेगी। इसके बाद वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वर्गीय मोहन लाल यादव, अधिवक्ता रामकली यादव के पति तथा डॉ. मनीष यादव और विकास यादव के पिता थे।

सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने कहा कि मोहन लाल यादव के निधन से समाज ने एक सम्मानित और सरल व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। 🙏
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।















