ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

विधायक ईश्वर साहू के नाम से वायरल आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस ने की माफी की मांग – विधायक बोले: फर्जी अकाउंट से रची गई साजिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों सोशल मीडिया की एक पोस्ट से जबरदस्त हलचल मची हुई है। साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट से की गई दो आपत्तिजनक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्ट्स में देश की उच्च न्यायपालिका, जजों और वकीलों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेताओं को आतंकवादी कहने वाली टिप्पणियां भी इन पोस्ट्स में शामिल हैं।

पोस्ट के वायरल होते ही प्रदेश कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक को न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने का दोषी ठहराते हुए उनसे माफी की मांग की है। उन्होंने भाजपा से जवाब भी मांगा कि अगर अकाउंट फर्जी है, तो इतने घंटे तक पार्टी चुप क्यों रही?

इधर, विधायक ईश्वर साहू ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर यह साजिश रची गई है। साहू ने कहा, “मुझे इन पोस्ट्स की कोई जानकारी नहीं थी। मेरी छवि को खराब करने के लिए यह सोची-समझी चाल है। इसमें विपक्ष का हाथ हो सकता है।” विधायक ने बताया कि उन्होंने बेमेतरा एसपी को शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है।

डिप्टी सीएम का बचाव, बोले- यह विपक्ष की चाल

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, “आजकल फर्जी अकाउंट बनाना और हैकिंग आम बात हो गई है। कांग्रेस एक फर्जी पोस्ट को मुद्दा बनाकर सस्ती राजनीति कर रही है। विधायक साहू ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराई, जो उनकी नीयत साफ दिखाता है।”

क्या था पोस्ट का विवादित कंटेंट?

वायरल हुए एक पोस्ट में लिखा गया था:
“हमारे देश में दो कोठा हैं, एक हाई कोठा और सुप्रीम कोठा, जिसमें वकील और जज के रूप में कांग्रेस के बैठे हुए आतंकवादी हैं, जो देश के हिंदुओं की बर्बादी के लिए बनाए गए हैं।”
एक अन्य पोस्ट में राम मंदिर और वक्फ बोर्ड को लेकर भी न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

इन दोनों पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

कांग्रेस का तीखा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र और न्यायपालिका का अपमान है। उन्होंने कहा, “BJP की मानसिकता ही ऐसी है। अगर यह अकाउंट फर्जी था तो पार्टी ने इतने घंटों तक चुप्पी क्यों साधे रखी?”

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने मामले में तकनीकी जांच शुरू कर दी है और फर्जी अकाउंट के पीछे की साजिश का खुलासा करने की कोशिश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button