ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

धमतरी में पहली बार एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दुर्लभ घटना घटी है, जिसमें एक महिला ने पहली बार एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। यह घटना 15 मार्च को नगरी ब्लॉक के उपाध्याय नर्सिंग होम में हुई, जहां 30 वर्षीय एक महिला ने क्रमवार तीन लड़कियों और एक लड़के को जन्म दिया। प्रसव के समय बच्चे सात महीने में ही जन्मे थे, यानी यह समय से पहले की डिलीवरी थी।

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला और सभी नवजात शिशु स्वस्थ हैं। जन्म के समय बच्चों का वजन क्रमशः 1 किलो 500 ग्राम, 1 किलो 300 ग्राम, 1 किलो 100 ग्राम और चौथे शिशु का वजन 900 ग्राम था। अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में बच्चों की देखभाल के लिए सी-पैप मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की स्थिति स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि जन्म के समय बच्चों को अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता होती है, और अस्पताल में उनका ख्याल रखा जा रहा है।

इस दुर्लभ घटना पर लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रोशन उपाध्याय ने बताया कि एक महिला द्वारा एक साथ चार बच्चों को जन्म देना एक अत्यंत दुर्लभ घटना है। आमतौर पर यह प्राकृतिक रूप से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे मेडिकल इंटरवेंशन या अन्य कारण होते हैं, जैसे कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) या मल्टीपल प्रेगनेंसी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button