ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

रिसाली की पहचान होगी उच्च स्तरीय शहरों में, इस संकल्प के साथ महापौर ने प्रस्तुत की 211 करोड़ का बजट

रिसाली |  रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने शुक्रवार को दो सौ ग्यारह करोड़ का 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत की। महापौर के 15 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के बाद सभापति केशव बंछोर के विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया। अभिभाषण के बाद नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने चर्चा की शुरूआत की।

महापौर शशि सिन्हा ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि शहर में अपनी उदयगामी पहचान दिलाने में हमारे सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, मितानिन बहनों की भूमिका महत्वपणर््ूा है।

हम रिसाली को उच्च स्तरीय शहरों के रूप में पहचान दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि विकास का न कोई धर्म होता है न ही कोई जाति और ना ही कोई राजनैतिक दल, बल्कि विकास एक ऐसी धारा है जो हर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की मूल विचार धारा होती है। इस वर्ष भी हम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए कर में बढ़ोत्तरी नहीं कर रहे है।

नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर ने बजट अभिभाषण में आडोटोरियम निर्माण करने की बात कही। बजट के लिए बुलाए गए विशेष सभा में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि अनुपम साहू, महापौर परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, सनीर साहू, संजू नेताम, ममता यादव, डाॅ. सीमा साहू, समेत पक्ष-विपक्ष के पार्षद और अधिकारीगण उपस्थित थे।

बजट के बाद गर्भगृह में बैठे एम.आई.सी.
भोजन अवकाश के बाद सभापति केशव बंछोर ने सामान्य सभा में रखे एजेंडे पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। दरअसल पार्षद चन्द्रभान ठाकुर एजेण्डा को सदन में रखे जाने के दौरान ही निगम के वित्तीय स्थिति और निगम मद की जानकारी मांगी। प्रभारी आयुक्त कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे द्वारा आय-व्यय की विस्तृत जानकारी देने के बाद पार्षद चन्द्रभान ने यह कहते इस बात पर अड़ गए कि एस.एल.आर.एम. सेंटर की निविदा फिर से बुलाया जाए।

पार्षद के समर्थन में महापौर परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, ममता यादव, पार्षद जमुना ठाकुर, सोनिया देवांगन, विनय नेताम, रोहित धनकर, पार्वती महानंद ने साथ देते हुए जमीन पर बैठ गए। हालांकि पुनः निविदा बुलाने के पक्ष में केवल 11 पार्षद थे। इसके बाद सभापति ने एस.एल.आर.एम. संचालन के लिए एजेण्डा में शामिल निविदा दर को पारित किए जाने की विधिवत घोषणा की।

एक नजर आय व्यय पर
अनुमानित बजट- 211 करोड़
राजस्व आय – 62.79 करोड़
पूंजीगत प्राप्तिय -148.21 करोड़
राजस्व व्यय – 62.78 करोड़
पंूजीगत – 148.16 करोड़

पार्षद जिनके सुझाव को नोट किया
शैलेन्द्र साहू – ई.डब्ल्यू.एस. की जमीन को तलाश करने एक समिति बनाया जाए। जिसमें 1 अधिकारी और 5 पार्षद होंगे।
– तालाबों की सफाई करने के लिए।
रमा साहू – पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने विशेष रूप से कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए।
धर्मेन्द्र भगत – नेवई मुक्तिधाम में लकड़ी रखने शेड बनाया जाए।

सामान्य सभा में पारित एजेण्डा
– डी.पी.एस. चैक से कल्याणी मंदिर सड़क चैड़ीकरण कार्य हेतु प्रस्ताव (डी.पी.आर.) प्रस्तुत करने अनुमति।
– नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्रांतर्गत आने वाले क्रं.-1 से 40 तक स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एस.एल.आर.एम. सेंटरों से पुनर्चकित किये जाने योग्य कचरे के पृथकीकरण एवं गीले कचरे खाद तैयार किये जाने कार्य हेतु दर स्वीकृति।
– अंबेडकर स्कूल स्टेशन मरोदा से सी.आई.एस.एफ. बटालियन नेवई उतई पाटन मुख्य मार्ग तक विद्युतिकरण कार्य हेतु निविदा आमंत्रण की पुष्टि एवं दर स्वीकृति कर बजट आबंटन एवं कार्यादेश।
– छत्तीसगढ़ नगर पालिका (भवन, भूमि के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण) नियम 2021 भवन, भूमि के कर योग्य संपत्ति मूल्य का निर्धारण वर्ष 2025-26।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button