ब्रेकिंग
पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ -प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15.737 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अपने पिट्ठू बैग में गांजा रखकर पुराने पुलगांव पुल के पास नाले के किनारे हनुमान मंदिर के बगल में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 15.737 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू राम माहिया (19 वर्ष), निवासी कल्याणसर, जिला बीकानेर, राजस्थान; अभिमन्यु सिंह (20 वर्ष), निवासी सीकर, राजस्थान; और रामानंद चौधरी (18 वर्ष), निवासी डोंगरगढ़, थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 902/2026 के तहत धारा 20(ख) और 29 एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना पुलगांव के थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील: पुलिस ने नागरिकों से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button