ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

कृषि व संबंध विभाग की ली गयी समीक्षा बैठक

सूरजपुर से संवाददाता सौरभ साहू की रिपोर्ट :

सूरजपुर| कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज कृषि के साथ साथ संबंध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में खरीफ फसल वर्ष 2025, आगामी रबी वर्ष 2025-26 की कृषि गतिविधियों, योजनाओं की प्रगति एवं फसल विविधीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पीएम-फसल बीमा योजना, पीएम किसान योजना इत्यादि पर बिंदुवार चर्चा की गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान एवं भौतिक सत्यापन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी व आधार सीडिंग में मौजूद तकनीकी गैप को दूर कर पात्र किसानों को समय पर लाभ देना सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने, सभी मत्स्य पालकों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित को दिये गये।
बैठक में पशुपालन विभाग की संचालित गतिविधियों एवं योजनाओं पर भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पशुओं के पंजीयन, उपचारित पशुओं की संख्या, टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button