ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

Durg Breaking : गया नगर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

दुर्ग। गया नगर क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें साहू परिवार की बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में मोनिका साहू (28 वर्ष) और उनकी एक वर्षीय बेटी वामीका साहू (वार्ड क्रमांक 4, दुर्ग) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति विकास साहू (35 वर्ष) हादसे में बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद नरेन्द्र बंजारे तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल विकास साहू को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लीना देवांगन और पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी मौजूद रहे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। विकास साहू ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उनकी पत्नी और बच्ची की जान चली गई।

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता से बातचीत में बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

• घटना स्थल: गया नगर, दुर्ग
• मृतक: मोनिका साहू (28 वर्ष), वामीका साहू (1 वर्ष)
• घायल: विकास साहू
• कार्रवाई: ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त, जांच जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button