ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

वार्ड 38 ऋषभ नगर को मिली बड़ी सौगात, 12 लाख के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन,

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 38 ऋषभ नगर में महापौर अलका बाघमार द्वारा 12 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह डामरीकरण कार्य ऋषभ नगर जैन मंदिर से लेकर ऋषभ नगर गार्डन तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद रामचंद्र सेन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा भूमिपूजन कार्यक्रम उपस्थित रहे। साथ ही निगम उपअभियंता मोहित मरकाम, आर.के. जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

ऋषभ नगर क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से लंबित डामरीकरण कार्य की मांग पूरी होने पर महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त किया और निगम प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। इस अवसर पर नागरिकों ने क्षेत्र में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर भी महापौर से चर्चा की।

महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button