ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात

रायपुर |  दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की सुखमनिया बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिल गया है। सुखमनिया बाई बताती हैं कि मेरा जीवन कच्चे मकान में निकल गया, शासन की यह योजना मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आगे आने वाले समय में मेरे नाती- पोतों को पक्के मकान में रहने का सुख मिलेगा, यह सोचकर ही मुझे खुशी मिलती है।

सरगुजा जिले के जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने वाली सुखमनिया बाई को वर्ष 2024-25 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। उन्होंने शासन की मदद से मेहनत और लगन के साथ नया घर बनवाया।  उन्होंने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारों, खपरैल की छत वाला घर हुआ करता था। आज वहां पक्की ईंटो की दीवार, सुंदर स्वच्छ फर्श, पक्के छत वाला मकान बनकर तैयार है। अब कीड़े-मकोड़े, सीलन, बारिश में टपकती छत से डर नहीं लगता।

सुखमनिया बाई कहतीं हैं कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम स्वयं का पक्का मकान बना पाएंगे, क्योंकि थोड़ी बहुत खेती बाड़ी से केवल घर खर्च चल पाता है। लेकिन आज शासन की इस योजना से पक्का घर भी बन गया और खुशी-खुशी जीवन बसर कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button