ब्रेकिंग
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ -प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के...
छत्तीसगढ़

सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन बांटी जा रही महाप्रसादी

दुर्ग। नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग के सिद्धार्थ नगर स्थित काली मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां जय मां काली दुर्गा उत्सव समिति की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल में नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता के स्वरूप को विराजित किया गया है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में समिति के सदस्य बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

इस आयोजन में अमन मनहरे, रवि गोयर, अश्वनी खांडेकर, मोंटू चावरिया, विशाल करोशिया और तिलक बालवे सहित सिद्धार्थ नगर के समस्त मोहल्लेवासियों का सहयोग मिल रहा है। समिति ने नवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं से माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अपील की है।

आयोजक: जय मां काली दुर्गा उत्सव समिति, काली मंदिर, सिद्धार्थ नगर, दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button