ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़

मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, बस्तर संभाग में बारिश को लेकर चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कई जिलों में लगातार आंधी, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को रायपुर सहित जशपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव और मुंगेली में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और महासमुंद जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

बारिश के बावजूद शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 41.5 डिग्री, रायपुर में 40.8 डिग्री, दुर्ग में 39.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 38 डिग्री, अंबिकापुर में 37 डिग्री और जगदलपुर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि बारिश और ठंडी हवाओं के कारण रायपुर में रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

बस्तर संभाग में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।

मानसून की दस्तक जल्द

विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 से 72 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है और कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाओं का दौर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button