ब्रेकिंग
दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का... दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दुर्ग में पॉक्सो और हत्या-बलात्कार के मामले में मृत्युदंड, विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार सम्म...
छत्तीसगढ़

दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तुति

दुर्ग। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर दुर्ग शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की धूम है। इसी कड़ी में श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां जगदम्बा की प्रतिमा स्थापना के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार, 14 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें अंजोर लोक कला मंच की कलाकार बहनें स्वर्णा दिवाकर और गरिमा दिवाकर अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे से पुरानी गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। समिति ने शहरवासियों, श्रद्धालुओं एवं कला प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष समिति अपना 59वां वर्ष मना रही है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 14 अक्टूबर, बुधवार

  • समय: रात्रि 8:30 बजे से

  • स्थान: पुरानी गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग

  • आयोजक: श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति

समिति ने समस्त नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button