ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन — नागरिकों से सहयोग की अपील

भिलाई | नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु आज दिनांक 7 मई को शाम 4:00 बजे से जिले में व्यापक स्तर पर आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह मॉकड्रिल “रेड अलर्ट” सायरन बजने से प्रारंभ होकर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक जारी रहेगी।

इस मॉकड्रिल के दौरान नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षा उपायों का पालन करें। घर में मौजूद लोग कोनों में खड़े हो जाएं या ज़मीन पर लेट जाएं, दांतों के बीच कपड़ा या रूमाल दबाएं, और दोनों कान हाथों से ढक लें। टेबल के नीचे छिपना भी एक विकल्प बताया गया है। सड़कों पर मौजूद लोग भी मुंह में कपड़ा दबाकर और कान ढककर ज़मीन पर लेट जाएं। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहन किनारे खड़ा कर हेडलाइट और बैकलाइट बंद कर दें और स्वयं भी सड़क पर लेट जाएं।

इसके अतिरिक्त, सायं 7:30 से 7:45 बजे तक भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में “ब्लैकआउट मॉकड्रिल” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रेड अलर्ट सायरन बजने पर समस्त रोशनी – चाहे वह घरों, दुकानों, दफ्तरों या संस्थानों की हो – बंद रखी जाए। वाहन चालकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे वाहनों की सभी लाइटें बंद रखें।

मॉकड्रिल समाप्ति का संकेत “ग्रीन अलर्ट सायरन” द्वारा दिया जाएगा, जो एक समान आवाज़ में बजेगा। इसके बाद सामान्य गतिविधियाँ पुनः आरंभ की जा सकती हैं और लाइटें जलाई जा सकती हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मॉकड्रिल केवल पूर्वाभ्यास है, अतः नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं घबराएं नहीं। दैनिक गतिविधियाँ यथावत जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button