ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

महापौर की चेतावनी; 24 घंटे में नाली से स्लैब एवं सीढ़िया नहीं हटा तो उसे बुलडोजर से तोड़ कर हटाया जाएगा

दुर्ग | नगर पालिक निगम द्वारा महापौर- महा-सफाई अभियान के अंतर्गत आज स्वयं महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 5 मरार पारा के विभिन्न गलियों से होकर गया नगर मार्ग तक पैदल चलकर नालियों की सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान दूकानदारों एवं रहवासियों द्वारा नालियों के ऊपर तक बना लिये स्लैब व सीढ़ी को 24 घंटे के के बाद तोड़ने के निर्देश दिये।

उन्होंने दूकानदारों को चेतावनी दी कि यदि वे 24 घंटे के भीतर नालियों के स्लेब व सीढ़ियों नहीं तोड़ते तो नगर निगम स्वयं ही तोड़ देगा।इस दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल,प्रभारी नीलेश अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन,

ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शिव नायक,मनीष साहू,वार्ड पार्षद विजयंत पटेल,पार्षद गोविंद्र देवांगन,उप अभियंता विनोद मांझी,विकास दमाहे,कर्मशाला शोएब अहमद,सुरेश भारती, रामलाल भट्ट,शकील रजा, सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।मेयर ने नालियों पर पक्का स्लेब व सीढियां बनाकर नालियों की सफाई रोक देने वालों से नोटिस देकर जुर्माना वूसलने के निर्देश दिये।

मेयर द्वारा महा-सफाई अभियान के वार्ड क्रमांक 5 भ्रमण के दौरान अतिक्रमण-कारियों को जोरदार चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सड़क, नाला नालियों के ऊपर और तालाबों के आस पास पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, जिसने भी किया है, वह स्वत: हटा लें अन्यथा उस अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना पड़ेगा.

मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने शहर में बढ़ते अति​क्रमण पर​ चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमणकर्ताओं का आतंक है.उन्होंने अतिक्रमण कर्ताओं को चुनौती दी है कि अभी से अतिक्रमण हटा दें अन्यथा हमें इस जगह पर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाना पड़ेगा. सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा हमें उसे हटाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button