ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने चार्ज रोड डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण,पूजा अर्चना कर करवाया कार्य का शुभारंभ

दुर्ग।नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज शहर के महत्वपूर्ण चार्ज रोड पर पूजा अर्चना कर करवाया कार्य का शुभारंभ चार्ज रोड पर जारी डामरीकरण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। चार्ज रोड से लेकर चौपाटी चौक तक फैले इस निर्माण कार्य को महापौर ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से परखा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की मजबूती, मोटाई, गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री, मशीनों की कार्यक्षमता सहित प्रत्येक चरण का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरे होने चाहिए।

महापौर बाघमार ने कहा कि चार्ज रोड शहर का अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग है। नागरिकों द्वारा यह मांग लंबे समय से की जा रही थी कि सड़क की स्थिति में सुधार लाया जाए। नगर निगम द्वारा जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए अब सड़क का उच्च स्तरीय डामरीकरण किया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों तक लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से विचलन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,नीलेश अग्रवाल,गुलाब वर्मा, कार्यपालन अभियंता आर.के. जैन., हरिशंकर साहू सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महापौर को कार्य की प्रगति और आगामी चरणों की जानकारी विस्तार से दी।

महापौर ने टीम को यह निर्देश भी दिया कि कार्य के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों को मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा और सुगम आवाजाही का अनुभव मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button