ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

राजस्व टैक्स वसूली एवं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान साथ-साथ चलाएगा निगम

दुर्ग|  दुर्ग नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से अधिकारी/कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है।इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के निर्देशानुसार कार्य को सम्पादन करेंगे।निगम द्वारा टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एक साथ अभियान चलाया जाएगा।

बता दे कि 11 नवंबर से शुरू होने वाले यह विशेष अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।इस अवधि में नगर निगम प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है।अभियान प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे।

-कमिश्नर ने की अपील-टैक्स जरूर पटाएं,शहर आपका है और यहां की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है,इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें:

नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बकाया संपत्ति व अन्य करों की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वार्डवार चलाए जाने वाले अभियान के दौरान राजस्व वसूली को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जोन वार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नगर निगम को चार जोन में बांटा गया है।

प्रत्येक जोन में 15 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।जिसमे जोन 1 के 15 वार्डो के लिए प्र.राजस्व उपराजस्व निरीक्षक राम खिलावन शर्मा,जोन 2 के 15 वार्डो में प्र, राजस्व उपनिरीक्षक संजय मिश्रा,जोन 2 में राजस्व उपनिरीक्षक निशांत यादव एवं जोन 4 में प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक थान सिंह यादव को जिम्मेदारी तय किया गया है।

आपको बता दे कि उक्त कर्मचारी प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक डोर टू डोर राजस्व वसूली करेंगे। इस दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में भी जानकारी लेंगे। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसे भी ध्यान में रखते हुए नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कवायद कर रहा है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया है, जिसके तहत कमिश्नर लगातार राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

वहीं कमिश्नर ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है।उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button